|
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
|
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की स्थापना उत्तर प्रदेश शासन
द्वारा जारी शासनादेश दिनांक 02 -12 -2008 द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न
अराजपत्रित पदों पर सीधी भर्ती एवं प्रोन्नति हेतु चयन की कार्यवाही सम्बंधित भर्ती
की नियमावली एवं प्रक्रिया के अनुसार सम्पादित करने के दोहरे उद्देश्य से की गयी
है!
इस बोर्ड के अध्यक्ष पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी है! बोर्ड में दो सदस्य, पुलिस
महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी नियुक्त है, जिनमे से एक सदस्य सचिव के रूप में कार्यरत
है ! सीधी भर्ती एवं प्रोन्नति करने हेतु अलग अलग अपर सचिव के रूप में दो पुलिस उपमहानिरीक्षक
, एक पुलिस अधीक्षक ( सतर्कता ), एक सयुक्त सचिव ( वित्त ), एक सिस्टम एनालिस्ट , दो
उपसचिव स्तर के अधिकारी सीधी भर्ती एवं प्रोन्नति हेतु , अनुसचिव के रूप में दो अपर
पुलिस अधीक्षक, 06 पुलिस उपाधीक्षक एवं 184 अराजपत्रित पदों का प्रतिनियुक्त के आधार
पर नियतन है!
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का मुख्य केंद्र नवीनतम तकनीक का प्रयोग
करते हुए प्रख्यापित नियमो एवं प्रक्रिया के अंतर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी सीधी भर्ती
की प्रणाली को विकसित एवं लागू करना है, ताकि योग्यता के आधार पर सीधी भर्ती को सुगम
बनाया जा सके!
|
|
लक्ष्य एवं उद्देश्य
|
|
दृष्टि एवं लक्ष्य
|
|
उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड निष्पक्ष और उद्देश्यपूर्ण प्रणाली, पारदर्शी
प्रक्रिया के प्रयोग, नवीनतम तकनीकी साधनों के उपयोग एवं निरंतर क्रमिक विकास पर आधारित
भर्ती प्रक्रिया के क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है!
|
|
उद्देश्य
|
|
उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड भर्ती एवं विभागीय प्रोन्नति के क्षेत्र में
पुलिस बल की आवश्यकता एवं युग की चुनौतियों के अनुरूप अपनी सेवाएं देने के लिए कटिबद्ध
है!
|
|
मूल सिद्धांत
|
१- स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी, अनुचित साधन विहीन तथा भेदभाव रहित प्रक्रिया को अपनाना
एवं लागू करना !
२- सत्यता, सतर्कता, दक्षता, कर्तव्यपरायणता, दायित्वबोध, आपसी विश्वास एक दूसरे के
प्रति सम्मान की भावना तथा उच्च स्तर के कार्य एवं आचरण का वातावरण सृजित करना!
३- निर्धारित लक्ष्य एवं उद्देश्य की प्राप्ति हेतु विभिन्न एजेंसिओ के सहयोग, उनकी
योग्यता, क्षमता, विभिन्न अनुभवों मानवीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से बोर्ड में एक
टीम के रूप में कार्य करना!
|
|
Vision and Mission
|
|
Vision :-
|
|
UP Police Recruitment and Promotion Board is committed to being a leader in recruitment,
through impartial and objective methodology, adopting transparent processes, innovative
technological applications, continuous evolution and growth. |
|
Mission :-
|
|
UP Police Recruitment and Promotion Board is committed to providing services which
are appropriate to the needs of the police force based on its requirements to meet
the challenges of the millennium. |
|
Founding Principles :-
|
• To adopt and implement procedures which are fair, impartial, transparent, non-discretionary,
and non-discriminatory.
• To inculcate a work culture of truthfulness, conscientious professionalism, responsibility,
accountability, mutual trust and respect amongst one another and upholding the highest
core values of reliability and work ethos.
• To achieve the goals, we strive to work as a team within the Board and in collaboration
with other agencies, making use of their abilities, diverse experiences and skills
in human resource management.
|
|
|